श्री व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की

रतलाम । पूर्व प्रधान अध्यापक स्व. कन्हैया लाल व्यास के दुखद निधन पर राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण समिति एवं शिक्षक सांस्कृतिक संगठन तथा मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री सूबेदार सिंह जी, भंवर सिंह परिहार, सीआरसी गहलोत, अशोक पांडे, बीके नेकाडी, नरेंद्र सिंह राठौड़, सचिव शिक्षक कांग्रेस, श्री दिलीप वर्मा, सचिव शिक्षक सांस्कृतिक मंच, श्याम भाटी, रमेश उपाध्याय, श्री राधेश्याम तोगड़े, श्री राजेंद्र सिंह राठौड़, श्री रक्षा के कुमार, कविता सक्सेना, दशरथ जोशी, अनिल जोशी आदि ने ऑनलाइन शोक संदेश देकर श्री व्यास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।