- सेवा से बर्खास्त किये जाने का जारी किया कारण बताओ सूचना-पत्र
- तीन दिवस तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त
रतलाम । शहर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने हेतु नगर की 4 व 2 लेन सड़क, मुख्य सड़के, व्यावसायिक क्षेत्र, प्रमुख चौराहे, उद्यान आदि की रात्रीकालिन सफाई हेतु नियुक्त 100 सफाई मित्रों मे से 16 सफाई मित्रो द्वारा 11 जनवरी मंगलवार को बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने पर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के तहत 11 जनवरी मंगलवार को अमित-बालकिषन, रवि-उंकारलाल, महेन्द्र-अशोक, शंकर -पुनमचन्द, राजेष-मोहनलाल, शंकर-अशोक, मिथुन-जगदीश , रवि-षंकर, विकास-किषोर, विषाल-कैलाष, गिरिश-ओमप्रकाश , अमन-रमेष, मंगल-बाबुलाल, मोहित-प्रभुदयाल, सन्नी-मुकेश , संजय-सोहन, विजय-सुरेश , संतोश-प्रभुदयाल, रामजीलाल-किशन, संजय-रमेश डिंडोरे, राहूल-राकेश, आनन्द-बाबुलाल व संजय-साजन द्वारा बिना सूचना के बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। बिना सूचना के लगातार तीन दिवस अनुपस्थित रहने वाले सफाई मित्रों को सेवा से बर्खास्त किया जायेगा।