आत्म साधना और शासन की प्रभावना में महासती वृंद का अभूतपूर्व योगदान रहा है – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

अहमदाबाद राजस्थान जैन स्थानक 13 जनवरी 2021 । आत्म साधना और शासन की प्रभावना में महासती वृंद का अभूतपूर्व योगदान रहा है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने महासती चरित्र प्रभा जी की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते कहा कि इतिहास साक्षी है अधिकांश संतों के निर्माण का श्रेय सभी महा सती जी को जाता है।
उन्होंने कहा कि श्री संघ में साधु साध्वी श्रावक और श्राविका चारों का महत्वपूर्ण योगदान है किसी का कम और ज्यादा मूल्यांकन करना अज्ञानता का प्रतीक है
मुनि कमलेश ने कहा कि हम सभी मिलकर महावीर के शासन को संगठित और सशक्त करें । जैन संत ने कहा कि संप्रदायवाद की वाडाबंदी करने वाले जिनशासन के कपूत हैं अखंड शासन का निर्माण करना है।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट बताया कि बाहर से हमें जितना खतरा नहीं है उतना भितरघात करने वालों से है उनसे सावधान रहना अत्यंत जरूरी है महा सती आनंद प्रभा जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
महासती किरण सुधा जी सती जी का एक्सीडेंट हुआ था अस्पताल से छुट्टी हो गई स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है । उन्होंने मुनि कमलेश से वार्तालाप की यंग लीडर के संपादक धर्मेंद्र कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित थे अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा अहमदाबाद की ओर से उनका स्वागत किया गया।

Play sound