इलेक्ट्रोपैथी का भविष्य उज्जवल : डॉ. दिनेश जोशी

रतलाम। अखिल भारतीय इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों के द्वारा रतलाम नगर में वैकल्पिक चिकित्सक संघ के माध्यम से इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के जनक डॉ काउंट सीजर मैटी का 213वां जन्मदिवस होटल रामा में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉक्टर दिनेश जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन मध्य प्रदेश के साथ मंच पर डॉ महेंद्र राजपुरोहित, डॉ ऋषि भट्ट, डॉ अरुण सोनी ,डॉ ओ पी जोशी,डॉ दिनेश पोरवाल, डॉ दिनेश तिवारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष डॉ आईपी त्रिवेदी द्वारा की गई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश जोशी ने इलेक्ट्रोपैथी के प्रमुख सिद्धांतों को अत्यंत आधुनिक एवं उपयोगी बतलाया हमारे देश में इसका प्रचलन बढ़ता जा रहा है और यह पद्धति भी आयुर्वेद की तरह जड़ी बूटियों से सहायता प्राप्त कर अपने फार्माकोपिया को बनाती है हानि रहित चिकित्सा इसका मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ चौहान बिबडोद द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य रूप से नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ निर्मला डांगी, डॉ दिलीप पंड्या ,डॉ सलीम खान, डॉ मोहन ठाकुर, डॉ राजेश पाटीदार ,डॉ मोहन चौहान आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Play sound