स्व. रतनलाल जी ओस्तवाल लोदवाले की स्मृति में अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली द्वारा गौशाला में गायों को गुड का आहार कराया

जावरा (अभय सुराणा) । संत प्रेरणा देकर मानव समाज को नई दिशा देकर सेवा के मार्ग पर चलनें कि राह दिखाकर भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो को जन जन तक पहुँचाने का आव्हान करतें हैं। ऐसे ही अ.भा.जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली रजि के प्रेरणास्रोत श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा के आव्हान पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली द्वारा ग्राम रोजाना स्थित गौशाला पर गायों को गुड का आहार स्व. रतनलाल जी ओस्तवाल लोदवाले की स्मृति में श्रीमती चित्रादेवी ज्ञानचंद ओस्तवाल लोदवाला परिवार द्वारा कराया उक्त मोके पर अ भा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी एंव जैन कांफ्रेंस वैयावच्चय योजना के प्रांतीय मंत्री संदीप रांका, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानचंद ओस्तवाल, जिला अध्यक्ष शेखर नाहर, विचार मंच नगर अध्यक्ष मनोहरलाल चपडोद आदि सदस्य उपस्थित थे

Play sound