
रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी के मंशा अनुसार प्रत्येक बुथं पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है । प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वप्निल कोठारी ने समस्त प्रकोष्ठ संयोजक श्री जेपी धनोपिया ,प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की सहमति से इस पद पर श्री शैलेंद्र सिंह अठाना को नियुक्त किया है। श्री शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति पर कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री अठाना ने शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया है एवं शीघ्र ही समस्त बूथ कमेटियों के गठन की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।