जावरा ( अभय सुराणा )। कौमी एकता का परिचय देते हुए ऑटो यूनियन की ओर से गायों को चारा और गुड़ खिलाया गया । ऑटो यूनियन अध्यक्ष फिरोज काजी के नेतृत्व में यूनियन के सदस्य शेरू मेव, फरीद मेव, फिरोज़ मेव, जुबेर मसुदी, इमरान तराना, मेहमूद खान, इमरान कुरेशी, ज़ाकिर भाई, फरीद बाबा, अय्यूब भाई मेव, सद्दाम खा, फिरोज़ कुरेशी एवंअन्ना आटो रिक्शा चालक ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर इस पर्व में अपनी भागीदारी का निर्वाह किया ।