
साबरमती महात्मा गांधी आश्रम 15 जनवरी 2021 । आग से आग को नहीं बुजाया जा सकता वैसे ही हिंसा से हिंसा को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने गांधी आश्रम में बोधित करते कहा कि हिंसा फैलाने वाले भी उन लपटों मैं स्वाहा होने से नहीं बचेंगे ।
उन्होंने कहा कि विश्व का कोई भी धर्म हिंसा की इजाजत नहीं देता हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं । मुनि कमलेश ने बताया कि हिंसा वादी मुट्ठी पर होने के बावजूद विश्व में हिंसा का तांडव नृत्य मचा रखा है ।
राष्ट्रसंत ने कहा कि समय की मांग है अहिंसा वादी संगठित प्रशिक्षित होकर हिंसा के खिलाफ वैचारिक क्रांति का मोर्चा खोलें नहीं तो उनका अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा ।
जैन संत ने बताया कि अहिंसा महाशक्ति ही विश्व को विनाश से बचा सकती है मानसिक और वाचिक हिंसा को भी समाप्त करना होगा आश्रम की ओर से स्वागत किया गया गौतम मुनि घनश्याम मुनि कौशल मुनि ने भी आश्रम का अवलोकन किया ।