


रतलाम । श्री मंगलनाथ महाकाल रक्त दान मंडल परिवार द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष में चांदनी चौक चौराहे पर भारत माता का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक समरसता के अनुरूप वहां उस्थित जनजाति मजदूर भाइयो द्वारा भारत माता की आरती की गई जिसमे मंडल के समस्त सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आरती के पश्चात तिल पपड़ी प्रसाद का वितरण कर सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
एक दिन पूर्व मंडल द्वारा भारत का पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा का भी आयोजन किया गया था।
यह खेल हमारी पारम्परिक धरोहर है जो हम हमारी आने वाली पीढ़ियों को सहेजकर दे ताकि इस खेल का विलुप्तीकरण ना हो आयोजन में मुख्य रूप से मण्डल सदस्य पंकज भाटी श्याम सोनी,अतुल जैन, भूपेंद्र खण्डेलवाल,राहुल कसेरा,सन्तोष योगी,जितेंद्र गहलोत ,शुभम राठौड़ संजय जाट ,दीपेश भाटी गजेंद्र जी, राहुल सुराणा, सुनील सोनी, हर्ष जैन वैभव अग्रवाल, नागेश जाट, सूरज जाट, प्रेम पांचाल ,गोल्डी बारवाल विष्णु कुमावत, शुभम कुमावत, सतीश माली ,शुभम पापटवाल एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।।