संत शिरोमणी श्री आत्मानंदजी महाराज ने शुरू किया ‘मास्क लगाओ, मास्क लगवाओ अभियान

रतलाम 15 दिसंबर 2022। आज की वैश्विक महामारी में मास्क लगाना जरूरी है। सनातन सोश्यल ग्रुप के ‘मास्क लगाइये और मास्क लगवाइये’ अभियान नगर के लिए काफी हितकर है। इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाना होगा ताकि अपना रतलाम शहर पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।
उक्त उद्गार संत शिरोमणी आत्मानंदजी सरस्वती ने कालिका माता मंदिर प्रांगण पर सनातन सोश्यल ग्रुप के स्थापना दिवस (मकर संक्रांति) पर ‘मास्क लगाइये और मास्क लगवाइये’ अभियान की शुरुआत करते हुए व्यक्त किए। आपने ग्रुप के अभियान की सराहना करते हुए नागरिकों से अपील की है कि शासन-प्रशासन के आदेशों का सख्ती से पालन कर सोशल डिस्टेसिंग का पालन जरूरी रूप से करें। ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की लहर पूरे विश्व में चल रही है। ऐसे में हमें सावधान और सजग रहना बहुत जरूरी है। प्रशासन का मानना हैं कि कोविड के नियंत्रण में जनभागीदारी मॉडल तीसरी लहर में काम आएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सनातन सोश्यल ग्रुप ने संस्था के स्थापना दिवस पर 51 हजार मास्क का वितरण कर ‘मास्क लगाइये और मास्क लगवाइये’ अभियान की शुरुआत की। शर्मा ने कहा कि जिस तरह रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी कोविड-19 नियंत्रण पर काबू करने में जिस तरह सक्रियता से जुटे है उसी मुस्तैदी के साथ नगर के नागरिकों को भी प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कर मास्क जरूरी रूप से लगाकर अपने और शहर के नागरिकों की सुरक्षा में अपना योगदान देना है। अभियान के शुरुआत के प्रारंभ में ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित (ए.पी.) के अलावा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री शैलेन्द्र डागा, अनिल झालानी, प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, निमीष व्यास, मनोज झालानी, भगतसिंह भदौरिया, प्रहलाद पटेल, राजीव रावत, राजेश माहेश्वरी, बसंत पंड्या, राजेश चौहान, श्रीमती सीमा टांक, मनीषा शर्मा, अनिता कटारा, चेतना पाटीदार ने संतश्री का स्वागत किया। इस अवसर पर आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, सलीम आरिफ, नितीन लोढ़ा, वैभव उपाध्याय, चन्दू शिवानी, जितेन्द्रसिंह जाट, नंदकिशोर शर्मा, दिनेश राठौर, विशाल अग्रवाल, मोहनलाल धभाई, पंडित राजू हॉकी, पप्पू भंसाली, रवि पंवार, गोपाल शर्मा, विशाल जायसवाल, दिनेश चौहान, अशोक यादव, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार, नरेन्द्र बाहेती, सुनील माली, हितेश कामरेड, श्रीकांत शर्मा, सुमीत शर्मा, आशीष पाटीदार, हरिशंकर शर्मा, राजेश माहेश्वरी लड्ढा, प्रवीण उपाध्याय, महेन्द्र शर्मा, प्रभु सोलंकी, रमेश पांचाल, महेन्द्र भरकुन्दिया, महेश व्यास, पंकज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उपाध्याय ने किया। अंत में आभार पवन सोमानी ने माना।

Play sound