11 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में पायी सफलता
रतलाम । पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री गौरव तिवारी (भा0पु0से0) द्वारा चलाये जा रहे गुण्डे बदमाशो तथा अवैध हथियारों की धर पकड़ अभियान एवं सतत चेकिंग के दिशा निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) डॉ0 श्री इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी माणकचौक की टीम ने अवैध 08 पिस्टल व 11 कारतूस सहित 11 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है ।
घटना का संक्षित्प विवरण : दिनांक 16.01.2022 को माणकचौक पुलिस द्वारा गुण्डा बदमाशो एवं जिलाबदर हुए अपराधियो की चैकिंग दौरान ग्राम करमदी में मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नमकीन क्लस्टर पर सुनिल नाम का एक व्यक्ति पीले कलर की जैकेट पहने हैं, वह अपने पास पिस्टल लेकर किसी को बेचने की फिराक में खडा हैं तत्काल दबिश दी जावें तो पकडा जा सकता हैं । मुखबिर सूचना अनुसार बाते गए स्थान पर पहुचने पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से पकडा, पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर सुनिल उर्फ सोनू संगीत्रा पिता जगदीश संगीत्रा धाकड उम्र 21 साल निवासी ग्राम झिंझोटा थाना राजोद जिला धार का होना बताया, जिसकी तलाशी लेते 01 पिस्टल मिली जिसकी मैग्जिन को देखते उसने 01 जिंदा राउण्ड भरा मिला ।
कार्यवाही : गिरफ्तार आरोपी से पिस्टल लाने व ले जाने के सम्बध में पूछते आरोपी द्वारा उक्त पिस्टल अविनाश उर्फ अर्जुन भील निवासी सिंघाना जिला धार थाना मनावर से कुल 7 पिस्टल खरीदना बताया जिसमे से 1 पिस्टल स्वयं रख कर अन्य 6 पिस्टल में से सुरेश उर्फ सूर्या पाटीदार निवासी बिरमावल को 02 पिस्टल व 03 जिंदा राउण्ड व लक्की कांठा पिता राजु कांठा निवासी रानीखेडी राजोद को 02 पिस्टल व 02 जिंदा राउण्ड व समीर छीपा पिता मेहबूब छीपा निवासी राजोद को 01 पिस्टल व 01 जिंदा राउण्ड व अर्पित उर्फ गोलू हंस हरिजन निवासी हरिजन बस्ती रतलाम को 01 पिस्टल व 02 जिंदा राउण्ड 20 से 25 हजार में बेचना बताया ।
आरोपी सुनील द्वारा दी गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए अवैध हथियारो की बरमदगी व आरोपीओ की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप राजोरिया, उप निरीक्षक सचिन डावर, प्र0आर0 ज्ञानेन्द्र, आरक्षक धीरज सोलंकी, आर0 संदीप भदोरिया की टीम द्वारा आरोपी सुनिल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तत्काल अन्य आरोपीओ की गिरफ्तारी हेतु ग्राम बिरमावल पहुंच आरोपी सुरेश उर्फ सूर्या पाटीदार की तलाश कर आरोपी के खेत पर बने घर से हिरासत में लिया जाकर आरोपी के कब्जे से 01 पिस्टल व 02 राउण्ड जप्त किए गए । अन्य पिस्टल के बारे में पूछने पर आरोपी द्वारा 01 पिस्टल व 01 राउण्ड अपने मित्र अर्पित उर्फ अक्की पाटीदार पिता रामलाल पाटीदार निवासी संदला को देना बताया
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अर्पित उर्फ अक्की पाटीदार की तलाश करते उसके गांव में रोड पर मिला । जिससे अपराध सदर में पुछताछ करते जुर्म स्वीकार किया व सूर्या से ली गई पिस्टल उसके मित्र सुभाष पाटीदार पिता कैलाश पाटीदार निवासी संदला को देना बताया ।
आरोपी सुभाष पिता कैलाश पाटीदार की तलाश करते ग्राम संदला में ही मिला जिससे पुछताछ करते उक्त पिस्टल व 01 जिंदा राउण्ड उसके द्वारा उसके परिचित किशन सिंह उर्फ भटिश पिता जशवंतसिंह राठौर निवासी नयागांव रतलाम को देना बताया जिसकी तस्दीक हेतु सुभाष पिता कैलाश पाटीदार उम्र 22 साल निवासी ग्राम संदला थाना बदनावर जिला धार को गिरफ्तारी किया गया व थाना माणक चौक में अपराध क्रमांक :- 29/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 9 आरोपीओ के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी सुभाष पाटीदार द्वारा पुलिस से पूछताछ में दी गई जानकारी की तस्दीक हेतु आरोपी किशन उर्फ भटीक की तलाश में नयापूरा पहुंचे जहां आरोपी से पूछताछ करते आरोपी ने सुभाष से ली गई पिस्टल अपने परिचित व्यक्ति को देना बताया । इसके अतिरिक्त गौरव बाबा निवासी कस्तूरबा नगर से 3 अतिरिक्त पिस्टल लेना बताया, उक्त 3 पिस्टल में से एक पिस्टल शिवम उर्फ शिव पाटीदार पिता सत्या नारायण पाटीदार को दी एवं एक अन्य पिस्टेल प्रेम उर्फ पप्पू राठोर को देना बताया व एक अन्य एक अन्य परिचित आरोपी को देना बताया । जिन सभी को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है ।
आरोपी सुनील द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पुलिस टीम को रजोद जिला धार रवाना किया गया व मुखबिर तंत्र व स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोप लक्की कांठा पिता राजु कांठा उम्र 23 वर्ष निवासी रानीखेडी राजोद जिला धार से 1 पिस्टेल 1 राउंड व समीर छिपा पिता महबूब से 1 पिस्टेल और 1 राउंड जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई । इसके अतिरिक्त आरोपी अर्पित उर्फ गोलु हंस से 1 पिस्टल व 1 राउंड, आरोपी रितिक खरे पिता सुनील खरे निवासी रतलाम से 1 पिस्टेल और 2 राउंड विधिवत जप्त किया जाकर प्रकरण में गिरफ्तारी की गई है ।
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनिल उर्फ सोनू संगीत्रा से पिस्टल जप्त कर प्रकरण में अवैध पिस्टलों को सप्लाइ करने वाले अविनाश उर्फ अर्जुन भील निवासी सिंघाना तहसील मनावर जिला धार गौरव बाबा निवासी कस्तूरबा नगर रतलाम व अन्य आरोपीओ की पतराशी कर अवैध हथियारो के गिरोह कर पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है एवं कड़ी मेहनत कर प्रकरण में कुल 11 आरोपियो को जिला धार व जिला रतलाम के विभिन्न इलाको से कुल 8 अवैध पिस्टल व 11 कारतूस जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।
आरोपीगणो से उक्त अवैध पिस्टल को अपने पास रखे जाने संबंधी पूछताछ करने पर उक्त अवैध हथियारो को शौकिया तौर पर अपने अन्य साथियो एव अपने क्षेत्र में धाक जमाने हेतु रखना बताया ।
प्रकरण में वर्तमान में विवेचना जारी है एवं गिरफ्तार आरोपीओ से पूछताछ जारी है, जिनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य आरोपीओ की गिरफ्तारी की जावेगी व और अवैध हथियारो की जप्ति की जावेगी ।
अपराध में गिरफ्तारशुदा आरोपी सुभाष पिता कैलाश पाटीदार से पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा कर बताया की दिनांक 01-11-21 को उसके द्वारा थाना औधोगिक क्षेत्र में मोटर साइकल पर गिट्टी उछल कर हाथ में चोट आना बताया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा उसके हाथ से पिस्टल से चली बुलेट निकली गई, रिपोर्ट पर से धारा 336,337 भा0द0वि0 का मुकदमा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कराया गया था । जबकि असलियत में उक्त दिनांक को उसके द्वारा पवन मीना के घर महू नीमच रोड पर ईश्वर खारोल पिता गोवर्धन लाल खारोल निवासी नया नगर ताल रोड जावरा द्वारा पवन मीना की अवैध पिस्टल से छेड़ छाड़ करने पर गोली चलने के कारण उसके बाए हाथ में लगी परंतु पवन मीना द्वारा दवाब बनाए जाने पर आरोपी सुभाष द्वारा पुलिस को असत्य जानकारी दी थी ।
जप्त मश्रूका :- पिस्टल – 8, जिंदा राउण्ड – 11 कीमत करीबन 1,30,000/- रुपये
गिरफ्तार आरोपी- (1) सुनिल उर्फ सोनू संगीत्रा पिता जगदीश संगीत्रा धाकड उम्र 21 साल निवासी ग्राम झिंझोटा थाना राजोद जिला धार । (2) सुरेश उर्फ सूर्या पिता अशोक पाटीदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम बिरमावल थाना बिलपांक जिला रतलाम । (3) सुभाष पिता कैलाश पाटीदार उम्र 22 साल निवासी ग्राम संदला थाना बदनावर जिला धार । (4) अर्पित उर्फ अक्की पाटीदार पिता रामलाल पाटीदार उम्र 21 साल निवासी ग्राम संदला थाना बदनावर जिला धार । (5) लक्की कांठा पिता राजु कांठा उम्र 23 वर्ष निवासी रानीखेडी राजोद जिला धार (6) अर्पित उर्फ गोलू हंस हरिजन पिता राजू हंश उम्र 20 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती रतलाम । (7) समीर छीपा पिता मेहबूब छीपा उम्र 26 वर्ष निवासी राजोद जिला धार (8) किशन सिंह उर्फ भटिश उम्र 22 वर्ष पिता जशवंतसिंह राठौर निवासी नयागांव रतलाम (9) रितिक खरे पिता सुनील खरे उम्र 21 वर्ष निवासी नयापुरा हरिजन बस्ती रतलाम (10) प्रेम उर्फ पप्पू राठोर पिता राम प्रशाद राठोर उम्र 26 वर्ष निवासी शिव शक्ति नगर नया गाँव रतलाम । (11) शिवम उर्फ सीड पाटीदार पिता सत्या नरयान पाटीदार उम्र 20 वश नियावसी 161 गणेश नगर नया गाँव रतलाम ।
फरार आरोपी : अविनाश उर्फ अर्जुन भील निवासी सिंघाना तहसील मनावर जिला धार (मुख्य सप्लायर), गौरव बाबा निवासी कस्तूरबा नगर रतलाम (सप्लायर)
सराहनीय भूमिका : उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप राजोरीया, सचिन डावर, प्र0आर0 ज्ञानेन्द्र, आरक्षक धीरज सोलंकी, आर0 संदीप भदोरिया की प्रमुख भूमिका रही एवं प्रधान आरक्षक अजय शर्मा, आर0 लंकेश पाटीदार, आर0 ललित, आरक्षक मुकेश गणावा, आरक्षक रोहित गुर्जर, साइबर सेल रतलाम व आरक्षक रितेन्द्र रजावट थाना रजोद जिला धार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।