सनानत सोश्यल ग्रुप के तीन दिवसीय अभियान के तहत आज 17 हजार से अधिक मास्क वितरित हुए

रतलाम।  सनातन सोश्यल ग्रुप द्वारा तीन दिवसीय चलाए गए मास्क लगाओ , मास्क लगवाओं अभियान के तहत आज अंतिम दिन 17 हजार मास्क वितरित किए गए। इस तरह तीन दिन में ग्रुप द्वारा 51 हजार से अधिक मास्क वितरित किए ।  संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित (ए.पी.) ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है। उसके बावजूद भी  लोग मास्क लगाने में लापरवाही बरत रहे है। हमारे ग्रुप के सदस्यों ने अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सारे नगर में अनेक टीमों के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया और साथ यह भी निवेदन किया कि आप मास्क अनिवार्य रुप से लगाए और लोगों को भी प्रेरित करें, इसके अच्छे परिणाम आए और अब लोगों को मास्क लगाने की आदत बनती जा रही है, जो कोरोना संक्रमण को रोकने में सहायक साबित होगी।  श्री शर्मा ने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ सदस्यों द्वारा कृषि मंडी महू रोड़ में किसान भाईयों को मास्क वितरित किए गए। वहीं टाटानगर, धीरजशाह नगर, बाजना मोटर स्टेण्ड, डोंगरे नगर, विरियाखेड़ी क्षेत्र में नरेन्द्र जोशी गुल्लु, राजेन्द्र सोनी, देवेन्द्र पुरोहित, विजय सोनी, जितेन्द्र पंडित, शैलेन्द्र सोनी, क्षितिज जोशी, राजेश परमार, भीम सोनी ने मास्क वितरित किए।  गांधी नगर ,शिवनगर, ओल्ड रेलवे कालोनी, मीराकुटी क्षेत्र में जगदीश अकोदिया, हितेश पैमाल, मनोज दीक्षित, राजु शुक्ला, किशोर सिंघला, राजीव ने मास्क वितरित किए।  वकील कालोनी, रामद्वारा, हाथीखाना, मोचीपुरा, चिंगीपुरा, सुरजपोर क्षेत्र में आदित्य डागा, मंसूर जमादार, इलियाज कुरैशी, मुबारिक शैरानी, मरीयल मंसूरी, आशीष पाटीदार, राधेश्याम ने मास्क वितरित किए।  कल्याणनगर, भगतपुरी, संत नगर रोड़, त्रिपोलिया गेट, त्रिवेणी रोड़ क्षेत्र में अनिल कटारिया, पारस कसेरा, श्याम माली, संजय कसेरा, प्रतिक कटारिया आदि ने मास्क वितरित किए।  ग्रुप द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की महिला सभा में जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक, श्रीमती सुलोचना शर्मा, श्रीमती पूजा वोहरा, राखी व्यास के मागदर्शन में ग्रुप के नरेन्द्र जोशी गुल्लु, विशाल अग्रवाल द्वारा मास्क वितरित करते हुए शपथ दिलवाई गई थी।  श्री शर्मा तथा श्री पुरोहित ने नगर के सभी नागरिकों, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन व ग्रुप के सदस्यों द्वारा मास्क लगाओ मास्क लगवाओं अभियान को सफल बनाने में जो योगदान दिया और कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयास में जो भूमिका अदा की उसके लिए सनातन सोश्यल ग्रुप के सभी सदस्य आभारी है। 

Play sound