एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम में जांच सह टीकाकरण शिविर आयोजित

रतलाम । जिला प्रशासन तथा अभिभाषक संघ के सहयोग से 17 जनवरी को एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम में (आपदा पीडितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना के अन्तर्गत कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु जांच सह टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
प्रधान न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश श्री अरुण श्रीवास्तव, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, समस्त न्यायाधीशगण आदि उपस्थित रहे।
शिविर में न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण तथा उनके परिजनों को नियमानुसार वैक्सीन का प्रथम, द्वितीय डोज तथा बूस्टर डोज लगाने सहित आवश्यकतानुसार आरटीपीसीआर जांच निःशुल्क कराई गई तथा कोविड संक्रमण के हल्के लक्षण वाले मरीजों को निःशुल्क दवा एवं मास्क वितरित किए गए।

Play sound