सेवा कार्य की पाठशाला है लायन वाद

रतलाम । पीडि़त मानवता तथा वंचितों की सेवा मैं समर्पण और लगन यदि कहीं देख ना हो तो आप लायंस क्लब इंटरनेशनल की सेवा गतिविधियों में देख सकते हैं जहां हर पल हर क्षण समाज के जरूरतमंद लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर सेवा कार्य किए जाते हैं चाहे वह स्वास्थ्य सेवाएं हो या फिर शैक्षणिक संसाधन जुटाना हो ।
उपरोक्त विचार लायंस क्लब क्लासिक तथा लायंस क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय खारा खेड़ी में विद्यार्थियों को स्वेटर मास्क तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित करते हुए वक्ताओं ने कही।
क्लब अध्यक्ष राजेश डोरिया ने कहा कि शीत ऋतु के प्रकोप में विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान करना अत्यंत प्रेरक कार्य है हमारा क्लब सेवा गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्राथमिकता प्रदान करता है।
गोल्ड अध्यक्ष आरती त्रिवेदी ने कहा कि हमारे क्लब का ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की मदद करना प्रमुख लक्ष्य रहा है विशेषकर शीत ऋतु में स्वेटर प्रदान करना तथा गरीबों को कंबल इत्यादि प्रदान करना स्कूल प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा ने कहा कि सेवा हमेशा जरूरतमंद तथा समय अनुसार होना चाहिए । आपने दोनों लायंस क्लब का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी सेवा अनुकरणीय है अन्य समाज सेवी संस्थाएं भी ऐसे समय विद्यार्थियों की और अन्य जरूरतमंदों की सेवा कर सकती है । इस अवसर पर क्लब सचिव पुष्पा वासन, आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, संतोष जोशी, शिक्षिका वंदना अग्निहोत्री, किरण सिंह, शिक्षक पालक समिति के अध्यक्ष गोविंद भावर, राधेश्याम, अंबाराम, महेश, मनीष आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वंदना अग्निहोत्री तथा आभार संतोष जोशी ने व्यक्त किया।

Play sound