
रतलाम। अष्टापद महातीर्थ में परमपूज्य खरतरगच्छ विभूषण गणनायक प.पू. श्री मोहनलाल जी म.सा. प.पू. गणिवर्य श्री बुद्धिमुनि म. सा. के शिष्यरत्न व्याख्यान वाचस्पति प.पू. श्री जयानंद मुनि जी म.सा. क्षेमकारी शुभ निश्रा सरल स्वभावी मधुर व्याख्याता गणाधीश पंन्यास प्रवर प.पू. श्री विनय कुशल मुनि जी गणिवर्य म.सा. प.पू. सेवाभावी श्री नंदीश्वरमुनि जी म.सा. प.पू. विरागमुनि जी म.सा., प.पू. श्री भव्यमुनि जी म.सा. के पावन सानिध्य प.पू. साध्वी कुशल श्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. साध्वी जय शिशु विरतियशा श्री जी म.सा., प.पू. साध्वी विनम्रयशा श्री जी म.सा. की के सानिध्य में सबसे कम आयु 11 वर्षीय कुमारी लाभांशी डांगी ने 51 दिवसीय उपध्यान तप की आराधना की है। इस पर परिवारजन सुरेश डांगी, विशाल डांगी, अमित, कुशाग्र, ईशान, भव्य, तनिष्क डांगी ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।