
सम्मेदशिखर जी । दिनांक 20 जनवरी 2022 से प्रारम्भित कम्बल वितरण का कार्य ट्रस्ट के द्वारा जारी है आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन था इस ठंड में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े का अभाव प्रतित होता है, ट्रस्ट के टीम के प्रयास से कम्बल वितरण करने के पूर्व जगह का चयन की किया जिन्हे वास्तव में सहायता की आवाश्यकता थी ऐसा क्षेत्र जो बाहारी दुनिया से बिल्कुल अलग मधुबन पंचायत के भोजोदहा गांव में जरूरतमंदो की सूचि तैयार कर उन्हे इस हाड़ कंपाती ठंड में कम्बल दे कर ट्रस्ट ने मनाव सेवा में अपने स्थान को मजबुत करने का कार्य किया है ट्रस्ट की टीम जैसे ही इस गांव में पहुंची वहां इकट्टा सैकड़ो लोग आशा कि निगाह से देख रहे थें इस गांव के उत्कृष्ट लोगों ने परम्परागत् ट्रस्ट की टीम का स्वागत किया, ट्रस्ट की टीम में मुख्य अधिकारी ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रबंधक श्री प्रदुमन कुमार जैन, प्रधानाध्यापक श्री पुरन मांझी, प्रधानाध्यापक सफदर अली मुख्य रूप से उपस्थित थें भोजोदहा गांव के गांव के प्रबुद्ध लोग श्री वीरू मरांडी, श्री मुंशी टुडू, श्री जीतन हेम्ब्रम, श्री संग्राम हैम्बरम, श्री मुंसी हैम्बरम, श्री सुरेश सोरेन, श्री ढेबा हांसदा, श्री हेमलाल मरांडी, श्री बाबू चंद हैम्बरम, श्री महादेव हांसदा आदि के सहयोग से 150 जरूतमंद असहाय वृद्ध लोगों कम्बल वितरण किया गया। विदित हो की मधुबन स्थित श्री दिगम्बर जैन शाष्वत तीर्थराज सम्मेदषिखर ट्रस्ट ने श्री जगदीश जैन-पानीपत के सौजन्य से ट्रस्ट के महामंत्री श्री राजकुमार जैन अजमेरा-हजारीबाग के निर्देष पर मधुबन पंचायत के सूदूरवर्ती क्षेत्र में जरूरतमंदो के बीच कम्बल वितरण का आयोजन प्रारम्भ किया गया है। कम्बल पाकर लोगों ने ट्रस्ट की भूरी-भूरी प्रशंसा की, अजमेरा जी ने आगे बताया कि भविष्य में भी ट्रस्ट के द्वारा की जाने वाली कार्यो की रूप रेखा बताते हुए कहा कि ट्रस्ट इस क्षेत्र में पिछडे़ वर्गों के उत्थान के लिए पूर्व में कई योजनात्मक कार्य कर चुका है और भविष्य में भी इसके प्रति गंभीर है इसी उदेष्य की पुर्ति के निमित मधुबन पंचायत के सूदूरवर्ती क्षेत्र में जरूरतमंदो के बीच यह कम्बल वितरण के कार्यक्रम का आज दुसरा दिन है यह कार्यक्रम आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा ने दी।