जन शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र बिलडी में मनाया बालिका दिवस

रतलाम।जन शिक्षण संस्थान रतलाम द्वारा 24 जनवरी 2022 को ग्रामीण क्षेत्र बिलड़ी के माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया शासन के निर्देशानुसार उपस्थित माँ व बालिका की सेल्फी ली गई साथ ही गीत, कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चरणसिंह यादव प्राचार्य ,बिलड़ी, विशेष अतिथि श्री सत्येंद्र कुमार जोशी, श्री अरविंद पाटीदार, श्री सुनील ठाकुर, श्रीमती इंदिरा शर्मा, श्रीमती अनिता सोनी ,साक्षी समूह की अध्यक्ष श्रीमती कविता भूरिया, संस्थान निदेशक श्रीमती कल्पना पुरोहित उपस्थित रहे । इस अवसर पर प्राचार्य श्री चरणसिंह जी ने उपस्थित बालिकाओ व परिजन को सम्बोधित करते हुए सामाजिक कुप्रथाओं को मिटाने हेतु आव्हान किया । संस्थान निदेशक श्रीमती कल्पना पुरोहित ने बालिकाओ को शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन संस्थान प्रोग्राम अधिकारी श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया ने किया व अतिथियों का आभार श्रीमती भारती मौर्य ने व्यक्त किया ।

Play sound