प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने स्वतंत्रता सेनानी श्री राजमल चौरडिया का सम्मान किया

रतलाम । गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने रतलाम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजमल चौरडिया का उनके निवास पहुंचकर शाल-श्रीफल पुष्प हार से सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी मौजूद रहे।

Play sound