रतलाम । कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिले के नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें।
वैक्सीनेशन की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है, पर सम्पर्क कर सकते है।