रतलाम। नवकार सेवा संस्थान द्वारा नवकार सेवा का आधार जैसा नाम वैसा काम कर दिखाया नवकार सेवा संस्थान रतलाम की समिति सदस्यों ने कोविड -19 में अपने परिवार के मुखिया को खोने पर ऐसे ही दुखी महिला श्रीमती संगीता जी को आवश्यकताओं की सामग्री देकर अकेली महिला के जीने का हौसला बढाया ।नवकार सेवा संस्थान की संस्थापक अलका कटारिया ने बताया यह सराहनीय कार्य सरोज जैन द्वारा किया गया। श्रीमती सरोज जैन ने बताया कि हम कोरोना काल में हमेशा काम करते रहे हैं और हमेशा काम करते रहेंगे।गरीब ,असहाय और मजबूर व्यक्ति के लिए हम हमेशा सहायता करने के लिए तत्पर हैं।इस समय सेवा संस्थान की संस्थापक अलका कटारिया,उषा भंडारी ,संगीता कोठरी ,चंदा चोरड़िया,कविता बरमेचा ,सरोज कांसवा,कल्पना जैन,मधु जैन रेखा लुणावत,ममता चोपडा,साधना पोरवाल,टीना वागमार,रमिला गादिया,संगीता जैन ,मधु चोपड़ा , प्रांजल लोढ़ा,सीमा मेहता,प्रवीणा जैन,सपना संघवी,रजनी भंडारी सहित संस्थान की 22 सदस्याएं मौजूद थी।सभी ने मास्क लगा रखे थे तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया। उक्त जानकारी उषा भंडारी द्वारा दी गई।