स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ से पूर्व देशवासियो ने बनाया 75 करोड सूर्य नमस्कार का विश्व रिकार्ड

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, विधायक चेतन्य काश्यप ने जताया हर्ष

रतलाम 1 फरवरी 2022। पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती, नॅशनल योगासन स्पोर्टस् फेडरेशन, हार्टफुलनेस एवं गीता परिवार के द्वारा स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 करोड सूर्य नमस्कार के विश्व कीर्तिमान का संकल्प पूरा हो गया है | देशवासियों ने 755254006 सूर्य नमस्कार का कीर्तिमान रचा है | इसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने दर्ज कर लिया है |
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए बताया कि सूर्य नमस्कार पंजीकरण शुभारंभ एवं वेबसाईट का लोकार्पण करते हुए योगर्षी स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा विश्व कीर्तिमान के लिए सूर्य नमस्कार की शुरुवात की गई| आज़ादी के अमृत महोत्सव में योगर्षी स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग की भूमिका निश्चित कर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का जो संकल्प लिया था, उससे 5 संस्थाएं जुडी थी | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना कर योग को विश्व में फैलाया है | गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने देश में हुए सूर्य नमस्कार को प्रमाण पत्र जारी कर इस कार्य में शामिल रही सभी संस्थाओ, सहयोगियों, स्वयं सेवको, सूर्य नमस्कार करने वाले देशवासियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है |

Play sound