संभागीय संयुक्त संचालक कंडवाल जी ने किया खेतलपुर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण

रतलाम।महिला एवं बाल विकास विभाग संभागीय संयुक्त संचालक एल एन कंडवाल का आज रतलाम प्रवास पर रहे। इस दौरान शहर आंगनवाड़ी केंद्र खेतलपुर का निरीक्षण किया । आंगनबाड़ी केंद्र पर जन सहयोग से निर्मित पोषण वाटिका का अवलोकन किया एवं आकर्षक पोषण वाटिका की प्रशंसा की । इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा परमार एवं सहायिका ज्योति पांडे उपस्थित रहे। यह जानकारी क्षेत्रीय पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी ने दी।