उज्जैन संभाग आयुक्त श्री यादव ने जावरा में एसडीएम, तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया

रतलाम । उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संदीप यादव ने बुधवार को जिले के जावरा आकर स्थानीय एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर दायित्वों के निर्वहन का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति, तहसीलदार जावरा श्री मृगेंद्रसिंह सिसोदिया उपस्थित थे। संभागायुक्त ने पंजी राजस्व प्रकरणों का निराकरण की जानकारी प्राप्त की, आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Play sound