बुथ प्रबंधन एवं सदस्यता अभियान को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक 12 फरवरी को

रतलाम। रतलाम जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रतलाम शहर में बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान एवं मतदाता सूची परीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 12 फरवरी को प्रातः 10:30 पर आयोजित की गई है। इस बैठक को प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ .विक्रांत भूरिया , प्रभारी अमिताभ मंडलोई जी एवं संजय कामले जी लेंगे एवं मंडलम, सेक्टर एवं वार्ड समन्वयको को दिशा निर्देश देंगे।