नवरत्न होटल पर कट्टा दिखाकर कार से लाखो रुपयो की ज्वलेरी व नगदी की लुट का पर्दाफाश

रतलाम । पुलिस ने थाना नामली जिला रतलाम(म.प्र.) के नवरत्न होटल पर कट्टा दिखाकर कार से लाखो रुपयो की ज्वलेरी व नगदी की लुट का पर्दाफाश का पर्दाफाश किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुासर दिनांक 06.08.2021 को फरियादी नगाराम पिता जगाराम चौधरी उम्र 31 साल नि. ग्राम दुधवा थाना सायला जिला जलोर राजस्थान दिनांक 05.08.21 को रात्रि करीबन 10.00 बजे हम लोग महू-नीमच हाईवे स्थित नामली के पास नवरत्न होटल पर रुके थे व गाड़ी के अंदर सो रहे थे की 04.15 बजे करीबन तीन आदमी गाड़ी के पास आये और गाड़ी का दरवाजा खटखटाया तो फरियादी द्वारा दरवाजा खोलते ही हथियारो से लैस 3 व्यक्तिओ द्वारा जबरजस्ती गाड़ी के अंदर की तलाशी ली गाड़ी में रखे पर्स मे से नौ हजार रुपये नगदी और गाड़ी की डिक्की मे रखे ट्राली बैग मे मेरी पत्नी के गहने जिसमे सोने का हार, कान मे पहने की बाली, नथनी, चाँदी की पायल, टुटी सोने की चेन रखे थे तो वो तीन लोग डरा धमका कर ले गये । रिपोर्ट पर थाना नामली पर अपराध क्र 272/2021 धारा – 392 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
घटना अज्ञात आरोपीओ द्वारा घटित करने पर घटना की पतारशी व लूटे हुए माल की रिकवरी करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी । उक्त सनसनीखेज वारदात और घटना की गंभीरता की सूचना लगते ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 श्री इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन व स्ष्ठह्रक्क रतलाम ग्रामीण श्री संदीप निगवाल के नेत्रत्व में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक प्रीति कटारे की टीम का गठन किया गया ।
की गई कार्यवाही
दौराने विवेचना मुखबिर तंत्र व वैज्ञानिक विधाओ का प्रयोग करते करते संदेही विष्णु कंजर का घटना के समय घटना स्थल के आस पास होना ज्ञात हुआ था । जिसकी तलाश करते मुखबीर सुत्रो से पते मे आया था कि आपके थाना में नवरत्न होटल पर जो लूट की घटना हुई थी उसमें विष्णु कंजर नि. राजाखेडी व राहुल कंजर नि. राजाखेडी हो सकते है जो वर्तमान में जावरा जेल में बंद है, दिनांक 05.02.2022 को माननीय न्यायालय रतलाम से उक्त आरोपीगण का 03 दिन का पीआर प्राप्त कर उक्त दोनो आरोपीगण से पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा थाना नामली क्षैत्र में हाईवे पर नवरत्न होटल पर फरियादी के साथ लूट की घटना करना कबूल किया है । जिनसे घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल (कट्टा) मय राउण्ड बरामद किया गया है व लूट की गई नगद रुपये व सोने चांदी की ज्वैलरी भी बरामद की गई है ।
वारदात का तरीका- तीन अज्ञात आरोपीओ द्वारा अवैध हथियार दिखाकर हाईवे पर जाने वाले सभ्रांत व्यक्तिओ को देख कर मौके मिलते ही अकेला पाकर लूट की घटना घटित की गई ।
नाम गिरफ्तार आरोपी- (१) विष्णु उर्फ रजाक पिता तिवारिया जाति कंजर उम्र 27 साल निवासी ग्राम राजाखेडी थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा (२) राहुल पिता तिवारिया जाति कंजर उम्र 24 साल निवासी ग्राम राजाखेडी थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा
जप्त सामग्री : सोने हार, सोने की कान की बाली 1 जोड, सोने की नाक की नथ 1, चांदी की पायजेब, किमती 1 लाख 70 हजार रुपये
आरोपीओ से जप्त – 01 चाकू,, 01 देशी पिस्टल मय राउण्ड
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक प्रीति कटारे, उपनिरी. आर.पी. सारस्वत, प्रआर 776 संतोष कुमार अग्निहोत्री, प्रआर 67 राहुल जाट, आर. 548 मनोहर नागदा, आर. 247 अमित त्यागी, आर. 269 मयंक जाटव की प्रकरण में महत्वपुर्ण मुख्य भूमिका रही है । उनि रविन्द्र मालवीय, प्रआर 652 सुरजमल पांचाल, प्रआर 846 राजेन्द्र तिवारी, प्रआर 24 जगदीशचन्द्र दमामी, प्रआर 761 निरंजन त्रिपाठी, आर. 659 अर्जुन मकवाना, आर. 718 विजय निनामा, आर. 111 नरेन्द्र सिंह जगावत, आर. 643 संजय राठौर, आर. 88 नितिन डामोर, आर 1042 मनोज मुजाल्दे, सैनिक 271 रामेश्वर बघेल द्वारा प्रकऱण में माल मुलजिम की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।