पं.दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि भाजपा समर्पण दिवस के रूप मे मनायेगी

रतलाम । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीविष्णुदत्त जी शर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह जी लुनेरा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप मे मनायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव एवं जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा ने बताया कि पार्टी समर्पण दिवस के तहत् विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। रतलाम शहर मे दीनदयाल नगर स्थित पंडित जी की प्रतिमा पर रतलाम नगर के सभी 5 मंडलों के कार्यकर्ता प्रातः10 बजे माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
जिसमे सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर नेताओं के उद्बोधन होगे।
उद्बोधन मे मोदी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की योजनाओं पर चर्चा भी होगी। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सपंन्न होगे। समर्पण दिवस के कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित होंगे।

Play sound