शनिवारी कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को सभी शुभ ग्रह पाप ग्रहों के योग में बड़ी प्राकृतिक घटनाओं का अंदेशा

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन

यू तो ग्रहों का भृमण चलता रहता है चलता रहेगा। इनके अच्छे बुरे प्रभाव चर-अचर सभी जगत को प्रभावित करते रहेंगे। पर मनुष्य व जीवो पर सीधा असर नजर आता है।
सुप्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने ग्रहों की चाल की गणना करते हुऐ बताया कि कुंभ संक्रांति इस बार 13 फरवरी शनि वार को रात 03:26 बजे पर है।
नया अंग्रजी साल 2022 का आगाज भी शनिवार का रहा नया हिंदू वर्ष श्री विक्रम संवत 2079 भी 02 अप्रेल शनि वार से आरंभ होगा और 13 फरवरी से 14 अप्रेल तक जो ग्रह स्थिति बन रही है वो बृश्चिक राशि से कुंभ राशि के मध्य सभी ग्रहों की रहेगी। चंद्रमा भी 23 फरवरी से 03 मार्च तक इनके बीच मे भृमण पर रहेगा।
बृश्चिक राशि से कुंभ राशि के बीच राहु-केतु के मध्य सभी ग्रह आने से सभी शुभ ग्रह पाप ग्रहों से युति करेंगे और इनके मध्य हो जाएंगे।
सूर्य व शनि का द्विर्द्वादश योग,सूर्य का राहु केतु से केंद्र योग,सूर्य का 26 फरवरी से शनि -मंगल की युति से द्विर्द्वादश योग बनेगा।
जैन ने कहा इस योग से जगत में हिंसा,चोरी,डकैती,दुर्घटनाओ व अपराधों की बार्दाते बढ़ेंगी,तेज हवा तूफान, वर्षा ओलों से हानि हो सकती है।कही भूकंप के तीव्र झटके आ सकते है।
दक्षिण-पश्चिम देश व राज्यो में हिंसा,आतंकी घटनाएं बढ़ सकती है।अग्नी की घटनाओं में बृद्धि होगी।
जैन ने कहा कुंभ संक्रान्ति क्रूर शनिवारी, बाल अवस्था, 15 मुहूर्ति होने से व्यापारिक वस्तुओं चना,गेंहू,जौ,मिर्ची,अनाज,दूध,दही में तेजी रुई,ज्वार,बाजरा,मूंग,मोठ,उड़द, सरसों, तिल,अलसी तिलहन में मंदी,
हल्दी,सोना,चाँदी,किराना की वस्तु जस्ता,पीतल,तांबा,लोहा में धातुओं में तेजी की संभावना है।