श्री 1008 शांतिनाथ जैन मन्दिर का भव्य नवीन जिनालय वेदी शिलान्यास समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न

इटखोरी (भदलपुर) । आज प्रात: इटखोरी में श्री 1008 शांतिनाथ जैन मन्दिर का भव्य नवीन जिनालय वेदी शिलान्यास समारोह का कार्यक्रम हुआ। शांतिनाथ जैन मंदिर छोटा सा चैत्यालय भव्य जिनालय का रूप ले लिया है। इकिसमें बड़जात्या परिवार और उनके सहयोगीयों श्रद्धालु बंधु के द्वारा यह जो काम किया जा रहा है इसकी सब भक्तगण लोग भूरी भूरी प्रशंसा किया और बहुत अल्प समय में यह चैतालय का जीर्णोद्धार हुआ जो भव्य रूप व अपनी आभा बिखेरने को तैयार हो गया है।आज भव्य वेदी शिलान्यास में पुरे झारखंड ,हजारीबाग, रांची, कोडरमा, धनबाद ,गिरिडीह ,सिमरिया, चतरा के लोग कार्यक्रम में पधारें। भक्तगण इस कार्य की अनुमोदना किया और यह कामना किया कि जल्द से जल्द भव्य वेदी पर श्री जी की प्रतिमा विराजमान हो और मंदिर का लोकापर्ण जल्द से जल्द सब भक्तगण व विश्व कल्याण के लिए हो। बेदी शिलान्यास समारोह में ध्वजारोहण करता विजय हेमा छाबड़ा रांची परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। वेदी शिलान्यास करने का सौभाग्य राजेश साधना कौशल रंजना श्रेयांश बड़जात्या रांची सपरिवार को मिला। सभी कार्यक्रम विधानाचार्य भैया पंकज व कोडरमा के पंडीत अभिषेक जी के द्वारा संपन्न हुआ।मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुरेश जी झंझरी कोडरमा श्री शीतलनाथ तिर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री, सुनील जैन क्षेत्रीय कमेटी मंत्री इटखोरी व झारखंड के गणमान्य व्यक्ति पधारे।मनीष ,शिल्पी,ताराचंद जैन बड़जात्या, महेंद्र ,संजय ,सविता जैन सीमरीया, मनोज जैन ,मीना,साधना , रंजू, सविता, रीतू जैन, पंकज बड़जात्या, विवेक गंगवाल,मदन पाटनी , नरेन्द्र पप्पू जैन,सुशीला विनायका, सुलोचना पाटनी , शोभा,ललित,बबिता, संतोष ,निर्मल,सुनील,राजेश विनायका, बेली जैन,जीतेन्द्र जैन चतरा, विजय छाबड़ा रॉची , राजन गीरीडह, हनुमान प्रसाद नवीन प्रवीण ,अमित गंगवाल,विकाश,मेनका पाटोदी कोडरमा, नवीन, नवनीत , नीरंजन, हीरा, प्रदीप विनायका, नितू जैन,कैलाश पाटोदी , अरुण सेठी व अन्य लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों व भक्तगण की भोजन की व्यवस्था ताराचंद पंकज कुमार इटखोरी के द्वारा किया गया।उक्त जानकारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन कोडरमा ने दी।