
रतलाम। भाजपा रतलाम जिला महामंत्री, जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन के संरक्षक श्री जयवंत कोठारी ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंधी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान व्यापारियों के हित, उनकी समस्याओं और व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।
श्री जयवंत कोठारी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की। साथ ही व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी चर्चा कर अधिक से अधिक व्यापारी बन्धु को लाभ मिले एवं उनकी समस्याओं का निराकरण हो उस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।मुलाकात के समय प्रमुख व्यपारि राजेश रांका, मुकेश पगारिया, नीलेश चोरडिया, राजेन्द्र दरड़ा उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान आदरणीय सिंघी जी ने व्यापारियों के हित में आगे भी प्रभावी एवं सकारात्मक प्रयास किए जाने को लेकर आश्वासन दिया ।