सेवा सप्ताह के अन्तर्गत लायंस क्लब रतलाम ‘समर्पण’ द्वारा नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रतलाम । लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान,’डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 80 फीट रोड स्थित साईं श्री एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में उपस्थित नागरिकों की डायबिटीज (शुगर), ब्लड प्रेशर, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सक एवं अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतने और पौष्टिक एवं संतुलित खानपान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए । शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाया। यह गतिविधि लायन डॉ. श्वेता विनचुरकर एवं लायन रीता दीक्षित के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह ,सचिव लायन कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर ,लायन डॉ. सुलोचना शर्मा, लायन डॉ. श्वेता विनचुरकर, लायन भारती उपाध्याय, लायन रीता दीक्षित, लायन सविता तिवारी, लायन अनुराधा गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *