​रतलाम के टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता का चयन ट्रायल 12 अक्टूबर को

​रतलाम । आगामी 31वीं सब-जूनियर (अंडर-17) राष्ट्रीय प्रतियोगिता (1 से 4 दिसंबर, कटरा, जम्मू-कश्मीर) एवं 34वीं जूनियर (अंडर-19) राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (24 से 27 दिसंबर, बलिया, उत्तर प्रदेश) के लिए मध्य प्रदेश टीम का गठन किया जाना है। इस हेतु रतलाम टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
​एसोसिएशन के सचिव यश बारिया ने बताया कि ट्रायल 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे श्री मात्र विद्या मंदिर, बड़बड़ रोड (गंगासागर कॉलोनी के पास), रतलाम में आयोजित होगा। खिलाड़ियों को दोपहर 2:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
​
पात्रता एवं दिशा-निर्देश:
​आयु सीमा: अंडर-17 वर्ग के लिए जन्म 1 दिसंबर 2009 के बाद तथा अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म 20 दिसंबर 2007 के बाद का होना अनिवार्य है।
​दस्तावेज: खिलाड़ियों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), स्कूल मार्कशीट तथा माता-पिता/अभिभावक का सहमति पत्र (NOC) की 2-2 छायाप्रतियां लानी होंगी।
​किट: खिलाड़ी प्रॉपर स्पोर्ट्स किट में आएं तथा स्वयं का बैट अवश्य लाएं। ट्रायल लाइट वेट टेनिस बॉल से होगा। ​इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम, पता, उम्र व जन्मतिथि 11 अक्टूबर 2026 तक व्हाट्सएप/संपर्क नंबर 7723039146 अथवा 8817193775 पर भेजकर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *