

रतलाम । स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर के होटल, स्कुल, हॉस्पिटल, ऑफिस, मार्केट एसोसिएशन व हॉकर्स झोन को स्वच्छता एवं इससे संबंधित आवष्यक सुविधाओं के आधार पर अलकापुरी कम्युनिटी हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विप्लव जैन, पूर्व महापौर परिशद सदस्य श्री भगतसिंह भदौरिया, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर श्रीमती दिव्या पाटीदार आदि के द्वारा प्रतिश्ठानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विप्लव जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्र श्री नरेन्द्र जी मोदी द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जाग्रति देखने को मिल रही है बस हम इतना करें कि इस जाग्रति को ओर अधिक गति देकर रतलाम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नम्बर 1 बनायें।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने स्वागत उदबोधन देते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत स्वच्छता माह पुरे प्रदेष में मनाया जा रहा है जिसके तहत होटल, स्कुल, हॉस्पिटल, ऑफिस, मार्केट एसोषिएषन व हॉकर्स झोन का स्वच्छता सर्वेक्षण मापदण्ड अनुसार किया जा रहा था तय मापदण्डों में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिश्ठानों को आज सम्मानित किया जा रहा है।
उन्होने इस अवसर पर आव्हान किया कि रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने हेतु नागरिक कम से कम कचरा उत्सर्जित करें, पॉलीथीन, डिस्पोजल का उपयोग ना करें, 4 प्रकार के अलग-अलग कचरे के लिये 4 डस्टबीन रखें व निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालें, गीले कचरे से अपने घरों में मटके या बाल्टी में जैविक खाद बनाकर अपने उद्यानों को हरा-भरा रखें। ब्रांड एम्बेसेडर श्रीमती दिव्या पाटीदार व दीपिका पटेल ने रतलाम नगर को स्वच्छ रखने हेतु प्रेजेन्टेंषन के माध्यम से अपने विचारों से उपस्थितों को अवगत कराया।
स्वच्छ प्रतिष्पठान सम्मान के तहत होटल-समता सागर होटल महू रोड प्रथम, बालाजी सेन्ट्रल सैलाना रोड द्वितीय, जेएमडी पैलेस सागोद रोड तृतीय, स्कुल-सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मित्र निवास रोड प्रथम, हिमालय किड्स स्कूल द्वितीय, षासकीय उत्कृश्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल सागोद रोड तृतीय, हॉस्पिटल-आशीर्वाद हॉस्पिटल वेदव्यास कालोनी प्रथम, रतलाम हास्पिटल षास्त्री नगर द्वितीय, आरोग्यम हॉस्पिटल कॉलेज रोड तृतीय, ऑफिस-कार्यालय कलेक्टर महू रोड प्रथम, कार्यालय नगर पालिक निगम कॉलेज रोड द्वितीय, कार्यालय जिला पंचायत कोर्ट तिराहा तृतीय, मार्केट एसोसिएशन- सर्राफा मर्चेन्ट एसोसिएशन प्रथम, क्लॉथ मर्चेन्ट एसोसिएशनद्वितीय, कसेरा मर्चेन्ट एसोषिएषन तृतीय, हॉकर्स झोन-दो बत्ती हॉकर्स झोन प्रथम, कालिका माता हाकर्स झोन द्वितीय व चांदनी चौक हॉकर्स झोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्री ष्याम सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री सत्यप्रकाश आचार्य, निज सहायक श्री सुभाश गोयल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह सहित प्रतिश्ठान संचालक/पदाधिकारी उपस्थित थे।