श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम । श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल द्वारा 14 फरवरी के दिन पुलवामा में शहीद हुए हमारे 44 वीर जवानो को मण्डल के सभी सदस्यों द्वारा शहीद चौक इण्डिया गेट पर एकत्रित होकर शहीद स्मारक पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई आज इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेखा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सुरेखा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कुछ वर्ष पहले तक आज के दिन को युवा पाश्चात्य संस्कृति के वेलेंटाइन डे के रूप में मनाता था आज बड़े गर्व का विषय की हमारी युवा पीढ़ी इस वेलेंटाइन डे जैसे सामाजिक बुराईयों का विरोध कर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है,यह दिन देश के लिए काला दिन है समस्त कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित की ।

Play sound