रतलाम। उपाध्याय प्रवर गुरुदेव श्री मूलमुनि जी म.सा. के,शिष्य श्रमण संघीय,जैन दिवाकरिय आगम रसिक, सरलमना, रतलाम एंव पोखरना परिवार के गौरव उपप्रवर्तक गुरुदेव श्री ऋषभ मुनि जी म.सा. के देवलोकगमन पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम द्वारा आज दिनाँक 16 फरवरी 2022 बुधवार को शांति सभा का आयोजन नीमचौक स्थानक पर रखा गया ।
जिसमें सरलमना सेवाभावी पूज्य गुरुदेव श्री जिनेन्द्र मुनि जी एंव उपप्रवर्तक श्री प्रदीपमुनि जी मसा ने पूज्य गुरुदेव ऋषभमुनि जी मसा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एंव कहा की पूज्य गुरुदेव दिवाकर संघ का एक देदीप्यमान सितारा थे, सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति थे।
संघरत्न इंदरमल जी जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रितेशजी मूणत, संघ के मंत्री गुनवंतजी मालवी ने भी गुरुदेव के प्रति अपनी भावांजली अर्पित की।
पोखरना परिवार के नवीन पोखरना ने बताया की गुरुदेव बहुत ही गोपनीय तरीके से गरीब स्वधर्मी परिवारों की आर्थिक मदद संघ समाज के सक्षम लोगों को प्रेरणा देकर करवाते थे।
महेंद्रजी बोथरा ने आचार्य भगवन ध्यानयोगी डाक्टर शिवमुनि जी एंव पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री गौतममुनि जी से प्राप्त पत्र का वाचन सभा में किया।
साथ ही बताया की सन्तमण्डल से श्री सुरेश मुनिजी शास्त्री, प्रवर्तक विजयमुनिजी मसा राष्ट्रसंत कमलमुनिजी मसा उपप्रवर्तक श्री राकेशमुनि जी मसा आदि अनेक संतो के एंव महासतीवृन्द श्री कुमुदलताजी मसा, श्री अरुण प्रभात जी मसा, श्री मंगलप्रभाजी मसा, श्रीकीर्ति सुधाजी जी मसा, श्री श्यामा जी मसा, श्री सुदर्शना जी मसा आदि अनेक महासती मण्डल की और से भी धर्म सन्देश आए है सभी सन्त सतियों ने पूज्य गुरुदेव के लिये यही प्रार्थना की है कि वे जल्द से जल्द अपने परम लक्ष्य को प्राप्त करे। धर्मसभा का संचालन विनोद बाफना ने किया ।