उपप्रवर्तक श्री ऋषभमुनिजी म.सा. के देवलोकगमन पर हुआ भावांजलि सभा का आयोजन

मन्दसौर। जैन दिवाकरीय परम्परा के वरिष्ठ सन्त, चारित्र चुरामणी, शताब्दी नायक, दादा गुरूदेव, श्रमण संघीय वरिष्ठ उपाध्याय परम् पूज्य श्री मूलमुनिजी म.सा. के सुशिष्य आगम रसीक सरलमना उपप्रवर्तक श्री ऋषभमुनिजी महाराज सा. के देवलोकगमन पर परम पूज्य प्रवर्तक *श्री विजयमुनिजी महाराज, उपप्रवर्तक श्री अरूणमुनिजी म.सा., उपप्रवर्तक चन्द्रेशमुनिजी म.सा., सेवा भावी सुरेशमुनिजी म.सा., तिलकमुनिजी म.सा. के नेश्राय में आज प्रातः जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय परिसर में भावांजलि सभा का आयोजन श्री लाभमुनि जनसेवा ट्रस्ट द्वारा रखा गया।
भावांजलि सभा में प्रवर्तक श्री विजयमुनिजी महाराज सा. ने श्री ऋषभमुनिजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी ओर से एवं जैन दिवाकर परम्परा के साधु एवं साध्वीजी तथा पदाधिकारियों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
उपप्रवर्तक श्री अरूणमुनिजी म.सा. ने उनके गुणों पर, जीवन की सहजता, सरलता और निर्मलता पर प्रकाश डालते हुए अपने जीवन में उनका कुछ अंश प्राप्त हो इसके लिये प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेशमुनिजी म.सा. के साथ ही लाभमुनि जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एस.एम. जैन, सचिव विजय खटोड़, शांतक्रांत संघ के अध्यक्ष विमल पामेचा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बड़े साथ ओसवाल समाज, जैन दिवाकर संगठन समिति, श्री लाभमुनि वैयावच्च संस्थान, अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच की राष्ट्रीय शाखा, महिला शाखा, प्रांतीय शाखा, युवा एवं जिला शाखा, विरवाल समाज ट्रस्ट, श्री स्थानकवासी जैन कांफ्रेस म.प्र. शाखा एवं राष्ट्रीय श्री ज्ञान प्रकाश योजना की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर एस.एम. जैन, विजय खटोड़, मनोहरसिंह मेहता, विमल पामेचा, सुभाष भण्डारी, विजय दुग्गड़, नरेन्द्र मारू, सुनील दक, अजीत जैन, शशि मारू, अनिता खटोड़, सरला दुग्गड़, विशाल जैन सहित लाभमुनि जनसेवा ट्रस्ट के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। भावांजलि कार्यक्रम का संचालन विजय खटोड़ ने किया। अंत में चार लोगस्य का ध्यान करके स्वर्गस्थ आत्मा के चिरशांति की कामना की गई।

Play sound