श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति ने सेवा करते हुए विवाह वार्षिकी मनाई

जावरा (अभय सुराणा) । श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ सेवा समिति द्रारा संध के सेवाभावी सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ पर वरिष्ठ संध के अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव महावीर डांगी कोषाध्यक्ष शांतिलाल डांगी के साथ ही कार्यक्रम संयोजक अनिल चोपड़ा ने संध के सदस्य श्री सुशीलजी आशाजी कोचट्टा, श्री विनोदजी उषाजी लुनीया, कनकमलजी चंदना जी बावेल का उनके निवास पर जाकर परिवार के सदस्यों को साथ में लेकर तिलक लगाकर,हार पहनाकर एवं बधाई संदेश का फोटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर यह रहे उपस्थित
पुखराज पटवा, अशोक लुक्कड़ बसंतीलाल चपडोद नेमीचंद जैन मनोहरलाल चपडोद अनिल चोपड़ा प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल राजकुमार हरण पारस ओरा प्रदीप सिसोदिया अभय सुराणा महावीर डांगी शांतिलाल डांगी आदि सदस्य उपस्थित थे।तथा सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका वैवाहिक जीवन सुखद एवं मंगलमय हो तथा समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा बनी रहे इस अवसर पर भाई सुशील जी कोचटा द्वारा शादी की 35 वीं वर्षगांठ पर ₹3500 की राशि, श्री विनोद जी लुनिया द्वारा ₹2100 राशि सधमी सहायता में श्री कनकमलजी बावेल द्वारा तीर्थ यात्रा में लाभार्थी बनने की घोषणा करी।
नवकार महामंत्र प्रभु महावीर का स्मरण किया गया। अंत में आभार विवाह वर्षगांठ के संयोजक श्री अनिल चोपड़ा ने माना।