श्रद्धा हॉस्पिटल में हुवा रेटिकूलर सिस्ट का ऑपरेशन

रतलाम। १५ वर्षीय बालिका का जटिल ऑपरेशन डॉ आर पी सिंह और श्रद्धा हॉस्पिटल की टीम ने मिलकर सफलता पूर्वक ऑपरेशन करा. जिसमे जबड़े के अंदर हुई गठान निकाली गई. मरीज काफी दिनों से दर्द और सूजन से परेशान था. जब वह श्रद्धा हॉस्पिटल अपना दर्द लेके आया तब हॉस्पिटल ने डॉ आर पी सिंह जो की ऑन कॉल डेंटल सर्जन है उन्होंने देखा, यह एक असाध्य और जटिल ऑपरेशन था जो की करना अति आवश्यक था और टीम श्रद्धा हॉस्पिटल और डॉ आर पी सिंह ने ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया. इसके लिए मरीजों के परिजनों ने हॉस्पिटल के संरक्षक डॉ राजेश शर्मा, अन्य डॉक्टर और उनकी टीम को भविष्य की शुभकामनाए दी. ऐसे असाध्य और जटिल ऑपरेशन अब रतलाम में श्रद्धा हॉस्पिटल में हो रहे है मरीजों को दूसरे शहरो में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।