
रतलाम । रतलाम के चिकित्सा क्षेत्र के स्वर्णिम अध्याय में आज एक नया पृष्ठ जुड़ गया जब पद्मश्री डॉ. लीला जोशी जी के द्वारा न्यू रोड पर नवनिर्मित रतलाम डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड का भव्य उद्धाटन नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ । सर्वसुविधा युक्त इस सेंटर में नवीन तकनीकों से लैस मशीनरी, कंप्यूटर प्रोग्राम के माध्यम से रिपोर्ट्स कम से कम समय में उपलब्ध करवाई जावेगी। जिसमें त्रुटि होने की संभावना नगण्य रहेगी । रतलाम शहर के बढ़ते कदम में आज का ये दिन उत्साह और विश्वास को बढ़ाने वाला दिन रहा है । डॉक्टर कनुप्रिया राजीव दशोत्तर ने कहा कि बचपन के उनका सपना था कि डॉक्टर बन कर अपने ही शहर के लोगों की सेवा करना है , और आज जब सपना पूर्ण हुआ तो उन्होंने ये विश्वास दिलाया कि भारत की सर्वश्रेष्ठ तकनीकों के साथ वो इस शहर की सेवा में लगी रहेंगी । घर से सैंपल कलेक्शन से लेकर , डिजिटल रिपोर्ट जनरेशन तक सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध है । शहर के समस्त चिकित्सा जगत के लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है ।गणमान्य चिकित्सक और सभी पैथोलॉजी की जांचें उचित दामों पर साथ ही ईसीजी और स्पायरोमेट्री की जांच उनके लिए जिनके सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टर कनुप्रिया दशोत्तर में कहा कि उद्देश्य यह है कि कम से कम मूल्य पर तथा कम से कम समय में हम जांच शहरवासियों और मरीजों को दे सके। डॉ लीला जोशी ने कहा कि जिस तरह से छोटी सी उम्र में आपने सेवा करने का जुनून है ऐसा ही हमेशा शहरवासियों व मरीजों में बनाए रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राजीव दशोत्तर ने किया व आभार डॉक्टर ज्योति दशोत्तर ने माना। कार्यक्रम की जानकारी विजय सिंह शैखावत ने दी।