विधायक श्री चेतन्‍य काश्‍यप ने किया प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र टीआईटी रोड का भूमिपूजन

रतलाम । विधायक श्री चेतन्‍य काश्‍यप के मुख्‍य आतिथ्‍य एवं जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेन्‍द्र सिंह लुनेरा के विशेष आतिथ्‍य में टीआईटी रोड डिस्‍पेंसरी पर अतिरिक्‍त नवीन प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया गया।
श्री चेतन्‍य काश्‍यप ने उदबोधन देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में टीआईटी रोड डिस्‍पेंसरी का भवन अत्‍यंत पुराना होने के कारण नवीन भवन की आवश्‍यकता अनुभव की जा रही थी। नवीन भवन के लिए विधायक निधि से 25 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत करके नवीन भवन बनाया जाएगा। उन्‍होने बताया कि टीआईटी रोड डिस्‍पेंसरी पर हब एंड स्‍पोक कार्यक्रम अंतर्गत मरीजों के लिए समस्‍त प्रकार की जॉच सेवाऐं नि:शुल्‍क प्रदान करने संबंधी समस्‍त तैयारी की जा चुकी है। मरीजों के सेंपल लेकर मोबाईल पर जॉच रिपोर्ट भेज दी जाएगी, ताकि मरीज के संबंध में बीमारी का तत्‍काल पता लगाया जा सके और मरीजों को स्‍वास्‍थ्‍य लाभ दिया जा सके।
श्री राजेन्‍द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि सरकार द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर सेवाऐं प्रदान की जा रही है, इसके लिए उन्‍होने शहर विधायक श्री काश्‍यप एवं मुख्‍यमंत्रीजी को धन्‍यवाद ज्ञापित किया। प्रारंभिक उदबोधन सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री रवि जोहरी, श्री मनोहर पोरवाल, म.प्र. चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ सह संयोजक डॉ. राजेश शर्मा, श्री शेलेन्‍द्र डागा, श्री बजरंग पुरोहित, श्री राकेश परमार, श्री प्रदीप उपाध्‍याय, श्री आदित्‍य डागा, श्री निमिष व्‍यास, डॉ. संध्‍या बेलसेरे, श्री अभिषेक सिसोदिया, श्री प्रद्युम्न मजावदिया, श्री निर्मल कटारिया आदि उपस्थित र‍हे। संचालन श्री आशीष चौरसिया ने किया। आभार श्री विपिन पोरवाल ने माना।

Play sound