जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम की टीम ने वित्त मंत्री श्री पटेल से मुलाकात की

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश रिजन का प्रतीनिधित्व करते हुए रतलाम जोन- जैन सोशल ग्रुप मैत्री की टीम ने खैल मैदान पर गुजरात के वापी में वित्त एवं पेट्रोल मंत्री श्री कन्नूभाई पटेल से मुलाकात की । इस मौके पर जेएसजी मेत्री के संस्थान अध्यक्ष अमित कोठारी ने कहा श्री पटेल ने से मिलना एक बड़े सम्मान की बात है । वहीं जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री संगठन टीम द्वारा मंत्री श्री पटेल को रतलाम आने का न्यौता दिया ।

Play sound