रतलाम।जवाहर नगर स्थित चार बत्ती चौराहे पर श्री रामायण महोत्सव एवं रामलीला पाठ धर्म प्रचारक श्री राम कथा एवं रामलीला मंडल द्वारा धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है! उत्सव के आयोजन का सातवां दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या द्वारा भगवान श्री राम जी की एवं श्री रामायण जी की आरती की गई !आज के प्रसंग में रावण द्वारा माता सीता का हरण दर्शाया गया! बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं श्रद्धालु जन धार्मिक रसपान कर रहे हैं! इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि भगवान श्री राम को जीवन में अपने चरित्र में उतारना चाहिए और हमेशा माता पिता की सेवा और आज्ञा पालन करना चाहिए। चाहे उसके लिए कितने भी बड़ी विपत्ति क्यों न आए है तभी व्यक्ति महापुरुष बनने की और अग्रसर होता है।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पूर्व पार्षद श्री राजीव रावत,भरत लगावत,अजय कनोरा,प्रवीण मरमट संस्था के श्री प्रशांत मिश्रा अवधेश शुक्ला आदि ने किया!