साहित्यकार डॉ चांदनी वाला को तुलसी साहित्य अलंकरण प्रदान किया जावेगा

रतलाम । प्रसिद्ध साहित्यकार शिक्षाविद वेद रिचाओं के ज्ञाता ऋग्वेद कविताओं के अनुवादक एवं शिक्षक सांस्कृतिक मंच रतलाम के प्रमुख परामर्शदाता डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला को झाबुआ में प्रदेश के प्रमुख अलंकरण में से एक तुलसी साहित्य अलंकरण प्रदान किया जावेगा । डॉ. चांदनी वाला को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा देने तथा अपनी कृतियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है डॉक्टर चांदनी वाला लगभग 40 वर्षों से विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं समसामयिक लेखों के लिए जाने जाते हैं । निरंतर साहित्य साधना तथा संस्कृत के प्रति विशिष्टता के चलते कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं वैदिक कविताओं के अनुवाद पर आप ने हाल ही में एक पुस्तक लिखी जिसका विमोचन बसंत पंचमी को हुआ था । डॉक्टर चांदनी वाला संस्कृत और हिंदी के प्रकांड पंडित तथा प्रखर वक्ता के रूप में अनेकों साहित्यिक गोष्ठियों मैं अपनी रचना पाठ कर चुके हैं आपकी उपलब्धि पर शिक्षक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, परामर्शदाता ओपी मिश्रा, डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, सचिव दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष कृष्णचंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौर, राधेश्याम तोगड़े, श्याम सुंदर भाटी, सुभाष कुमावत, ममता अग्रवाल, मनोहर प्रजापति, मदन लाल मेहरा, दशरथ जोशी, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़, प्रतिभा चाँदनीवाला, रक्षा के. कुमार, कविता सक्सेना, आरती त्रिवेदी, नूतन मजावदिया, अनिल जोशी, कमल सिंह राठौड़, स्वतंत्र दशोत्तर, चंद्रकांत वाफगांवकर, देवेंद्र सिंह वाघेला, चंद्रशेखर लश्कर ई, अनिल कटारिया, बी.के. जोशी,रमेश परमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।

Play sound