असफलता से डरता है वह जिंदगी में कभी मंजिल को प्राप्त नहीं कर सकता है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

उदयपुर अशोकनगर लोकाशाह जैन स्थानक 24 फरवरी 2022 । असफलता से डरता है वह जिंदगी में कभी मंजिल को प्राप्त नहीं कर सकता है सफल नहीं हो सकता उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि ही असफलता ही सफलता का प्रवेश द्वारा है ।
उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने मैं असफल व्यक्ति की बहुत बड़ा योगदान है यदि वह सामने ना होता तो आज सफलता की डिग्री कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
मुनि कमलेश ने बताया कि कितनी बार और असफल होगा उतनी ही बार नया नया सीखने को मिलेगा।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहां की असफल होने वालेके ऊपर हंसने वाला गोर अज्ञानी है नादानी का प्रतीक है।
उप प्रवर्तक डॉक्टर श्री सुभाष मुनि जी ने बताया कि जिसने कुछ करने का संकल्प लिया वह असफल होकर भी सफल है राष्ट्र संत के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अभिनंदन के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।
अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानाक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उकार लाल जी सिरोया राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल जी चपलोत मचीन भुवाणा हिरण मगरी नाई चित्तौड़गढ़ डूंगला डबोक देबारी सहित कई श्री संघ ने प्रवचन सेवा का लाभ लिया । 25 फरवरी को सुंदरवास 9:00 बजे प्रवचन का कार्यक्रम है जैन स्थानक भवन में।

Play sound