


उदयपुर सुंदरवास महावीर स्वाध्याय भवन 25 फरवरी 2022 । गाय बैल सांप आदि की मूर्ति की तो पूजा करते और जीवित को मरने के लिए छोड़ देते अधर्म और पाप है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने महावीर महादेव गौशाला प्रस्तावित कार्यकारिणी को संबोधित करते कहा कि एक जीवित प्राणी की सेवा करना पांच मंदिर बनाने से बड़ा लाभ है।
उन्होंने कहा कि प्राणी मात्र को परमात्मा का स्वरूप समझकर उनकी सेवा और रक्षा करना चार धाम की यात्रा से बढ़कर है।
मुनि कमलेश ने कहा कि कुत्ते पाल सकते पर गाय नहीं इससे बढ़कर दुर्भाग्य और क्या हो सकता है
राष्ट्रसंत ने बताया कि पशुधन हीरे पत्नी माणिक मोती से कीमती है जिसका कोई सरकार विज्ञान के पास विकल्प नहीं है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा उदयपुर के अनिल जारोली दिलीप भंडारी रजनीश साहु श्रीमती संध्या नाहर अनिता भंडारी सुनील गमेती गणपत भंडारी ललिता बाप ना सभी ने महाशिवरात्रि 1 मार्च को कविता में 2 बीघा जमीन में गौशाला पूजन का निर्णय लिया जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान शाखा के अध्यक्ष श्री निर्मल पोखरना ने इसमें विहार धाम बनाने का निर्णय लिया महा सती रतन ज्योति जी ने मुनि कमलेश के अहिंसक क्रांति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।