श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति ने अपने सदस्यों का जन्मदिन मनाया

जावरा (अभय सुराणा ) । श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ सेवा समिति द्रारा संध के सेवाभावी सदस्यों का जन्मदिन वरिष्ठ संध के अध्यक्ष अभय सुराणा जन्मदिन समिति संयोजक नेमीचंद लोढा ने संध के वरिष्ठ सदस्य श्री बृजलाल जी कांठेड़ एवं श्री नेमीचंद जी जैन का उनके निवास पर जाकर परिवार के सदस्यों को साथ में लेकर तिलक लगाकर,हार पहनाकर एवं बधाई संदेश का फोटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री कांठेड़ ने बहुत ही भावुक होकर कहा कि मैं आज आप सब को देख कर बहुत ही प्रसन्नता अनुभव कर रहा हूं, किन शब्दों में आप सभी का आभार व्यक्त करूं क्योंकि आज आपने मेरे जन्मदिन पर मेरे निवास पर आकर यादगार दिन बना दिया आपने अध्यक्ष अभय सुराणा से कहा कि वह सभी को मान सम्मान देकर निश्चित ही अपना कार्यकाल यादगार बनाएंगे। हमारी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं।
इस अवसर पर यह रहे उपस्थित
श्री शैतानमल दुगड़ श्री सुरेंद्र पोखरना श्री चंदनमल कोठारी श्री अशोक लुक्कड़ श्री अनिल चोपड़ा श्रीनरेंद्र संघवी श्री विनोद बरमेचा, श्री शांतिलाल डांगी श्री जवाहरलाल श्रीमाल श्री राजकुमार हरण श्री पारस ओरा श्री प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल श्रीअशोक ओरा श्रीअभय सुराणा श्री महावीर डांगी श्री कनेश मेहता आदि सदस्य उपस्थित थे।तथा सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका जीवन सुखद एवं मंगलमय हो तथा समाज सेवा के क्षेत्र में आपकी भावना हमेशा बनी रहे। इस अवसर पर श्री बृजलालजी काठेड़ द्वारा 11 सो रुपए एवं श्री नेमीचंदजी जैन द्वारा ₹11 सो रुपए की राशि संस्था को प्रदान करी।
नवकार महामंत्र प्रभु महावीर का स्मरण किया गया। संचालन जन्मदिन संयोजक नेमीचंद जैन ने किया।अंत में आभार विवाह वर्षगांठ के संयोजक श्री अनिल चोपड़ा ने माना। उक्त जानकारी सचिव श्री महावीर डांगी ने दी।

Play sound