रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जीवन के रीजन -13 के रीजन चेयरपर्सन लायन एमजे एप्स बी.के. माहेश्वरी द्वारा आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस में लगभग 18 क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का समागम रविवार 27 फरवरी 2022 को सजन प्रभा हाल होटल अजंता पैलेस में होगा । कान्फ्रेंस चेयर पर्सन संतोष चाणोदिया, कान्फ्रेंस सचिव रवि बोथरा, कान्फ्रेंस प्रबंधक डॉ. सुलोचना शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल जोशी, कान्फ्रेंस सहसचिव राजकमल जैन, कान्फ्रेंस सचिव हेलो गांधी ने बताया कि उक्त कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हिमांशु राय निर्देशक आईआईएम इंदौर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. गोविंद माहेश्वरी निर्देशक एलेन कोटा डॉ. साधना सोडाणी प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, यश शर्मा, द्वितीय बाय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में उपस्थित रहेंगे । कॉन्फ्रेंस में लगभग 18 क्लबों के प्रतिनिधि भाग लेंगे । जिन्हें वर्ष भर की सेवा गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया जावेगा । कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध सर्व श्री दिनेश शर्मा, वीणा छाजेड़, योगेंद्र रुनवाल, संतोष जोशी, झोन-1 चेयरपर्सन प्रदीप लोढ़ा, झोन-2 चेयरपर्सन संतोष मेड़तवाल, झोन -3 चेयरपर्सन शरद मूणत, बी.के.जोशी, आलोक गांधी, नीरज सुरोलिया, संजय गुणावत, कैलाश कारा, प्रबोध मोदी, अनिल धारीवाल, राजेश जायसवाल, प्रमोद कुमार व्यास, सुरेश चौधरी, रामस्वरूप कालानी, मंगल पिरौदिया, कांतिलाल छाजेड़, डॉ. अमरनाथ सारस्वत, व्ही. ए. कटकानी, गोविन्द मालपानी, डॉ.रतन खण्डेलवाल, उमेश झालानी, डॉ. एच.एस. राठौर, प्रकाश मेहरा, सुरेश कटारिया, राजेन्द्र अग्रवाल, विक्रम सिसौदिया, शीतल गेलड़ा, सुनील जैन, अशोक दख, कैजार हुसैन बोहरा, रवि मेहता, डॉ. पी.के. पुरोहित, यास्मीन शैरानी, कल्पना राजपुरोहित, महेश व्यास, प्रेमलता दवे, रजनी अरोरा, प्रितमसिंह सोढ़ी, प्रेम पिरौदिया, कनक मेहता आदि ने किया है ।