शहर के चार स्थानों से हटाया अतिक्रमण

रतलाम 25 फरवरी । नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने 25 फरवरी को माणक चौक क्षेत्र में निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की मुहिम प्रारंभ करते हुए महालक्ष्मी मंदिर से गणेश देवरी तक 40 दुकानों के सामने बने ओटले, टीन शेड को हटाया गया व दुकानों के बाहर रखे समान को हटाते हुए 10 ठेलागाडि़यों को भी हटाया।
इसके अलावा डाट की पुल से डीआरएम ऑफिस तक होटल व दुकानदारों द्वारा सड़क व फुटपाथ पर रखी सामग्री को हटाते हुए दो बत्ती क्षेत्र में जी.डी. अंकलेसरिया द्वारा भवन निर्माण सामग्री व मलबे को जब्त किया गया। इसके अलावा प्रताप नगर ब्रीज से ठेलागाड़ी को जब्त किया गया।
उक्त कार्यवाही अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री राजेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में की गई इस अवसर पर नगर निगम इंजीनियर व पुलिस प्रषासन उपस्थित था।

Play sound