निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में दिये निर्देश
रतलाम 25 फरवरी । स्वच्छता कार्य हेतु नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बैठक लेकर स्वच्छता कार्य में ओर अधिक तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने सफाई कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देषित किया कि सीवरेज होम कनेक्षन के पष्चात सूख चुकी नालियों में किसी प्रकार का कचरा ना हो साथ ही गीली नालियों में भी किसी प्रकार से गीला कचरा ना रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाये। साथ ही उन्होने निर्देषित किया शहर के मुख्य मार्गो की सफाई प्रातः दोपहर व रात्री में प्रतिदिन नियमित रूप से की जाये व सड़क के किनारो, फुटपाथ व डिवाईडरो के आस पास कचरा व मिट्टी की पुरी तरह से सफाई कराई जाये तथा जहां आवष्यकता हो वहां ट्रीटेड वॉटर से धुलाई करवाई जाये।
इसके अलावा उन्होने निर्देशित किया कि नगर के 101 ऐसे उद्यान जहां औषधिय पौधो का रोपण किया गया है वहां पर सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से करवाई जाये।
बैठक में उन्होने कहा कि सीवरेज के ट्रीटेड वॉटर का रियूज भवन निर्माण कार्यो में अधिक से अधिक हो इसलिये झोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में कमर्षियल ट्यूबवेलो का सर्वे कर सूची प्रस्तुत करें ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सकें।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, प्रभारी सहायक यंत्री श्री एम.के. जैन, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, ब्रजेश कुषवाह, निज सहायक श्री सुभाश गोयल, झोन प्रभारी व पर्यवेक्षक उपस्थित थे।