रतलाम। परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसागर सुरिजी महाराज साहेब का रतलाम में नगर प्रवेश दिनांक 26/2/ 2022 शनिवार प्रातः 9:30 स्थान जय कुशल किरण टॉकीज दौलत बाई जसराज जी चोपड़ा परिवार द्वारा श्री संघ एवं आमंत्रितो का स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया था वहीं से गुरुदेव नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए फूल कुंवर बाई उपाश्रय त्रिपोलिया गेट रोड पर पधारे गुरुदेव के द्वारा सभी को मांगलिक श्रवण करवाई गई प्रभावना का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ अध्यक्ष मनसुखजी चोपड़ा परिवार द्वारा किया गया।
*श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ सचिव जितेंद्र चोपड़ा बताया कि प्रवेश में कांतिलाल चोपड़ा मनोहर छाजेड़ सोहनलाल चोपड़ा पारसमल पावेचा अशोक जसराज चोपड़ा पूनमचंद धारीवाल अशोक एम चोपड़ा हार्दिक मेहता राजेंद्र कोठारी एवं श्री संघ के गणमान्य नागरिक एवं पधारे हुए अतिथियों को हार्दिक धन्यवाद दिया गुरुदेव का दोपहर में बिहार बांसवाड़ा की ओर हुआ।