रतलाम । वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष उमरावमल पुरोहित जी की स्मृति में चौथे दिन का सेमीफाइनल 4 विभागों की टीम ने टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में भाग लिया । प्रथम मैच सुबह 10:00 बजे आर पी एफ एवं कमर्शियल विभाग के मध्य खेला गया खिलाडिय़ों से परिचय मुख्य अतिथि मंडल कार्मिक अधिकारी दीपक परमार सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक गोपाल मीणा सहायक सुरक्षा आयुक्त कुमार कुरप मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी एवं हेमंत मिश्रा ने खिलाडिय़ों से परिचय कर शुभकामनाएं दी। जिसमें पहली पारी कमर्शियल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाएं आर.पी.एफ. विभाग ने 2 विकेट के नुकसान पर अपनी जीत हासिल की । आरपीएफ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रामकरण ने 17 बॉल पर 40 रन एवं तीन विकेट बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया पुरस्कार वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर श्री ललित तोमर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी हरीश चंदवानी ह्रदेश पांडे के द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच टीआर ओ एवं ऑपरेटिंग विभाग के मध्य दोपहर 1.30 बजे रखा गया मैच के प्रारंभ में खिलाडिय़ों से परिचय वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रवीण तिवारी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया हरीश चांदवानी युवा समिति सचिव रोहित देशबंधु भूपेंद्र गुर्जर ने परिचय प्राप्त किया ऑपरेटिंग ने टॉस जीतकर प्रथम बल्लेबाजी कर 145 रन की बढ़त बनाते हुए यारों को 146 रन का लक्ष्य दिया जिसमें यारों ने 6 विकेट गवाते हुए मैच अपने कब्जे में लेते हुए जीत हासिल करें इस मैच में टी. आर.ओ. के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अरुण विश्वकर्मा रहे । इस अवसर पर यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।